झारखंड के गिरिडीह शहर से एक सुखद समाचार मिला। यहां के एक चौराहे का नामकरण बरनवाल समाज के जातिपुरुष महाराजा अहिबरण के नाम पर हुआ। यह पूरे भारत वर्ष में रहने वाले बरनवाल समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है, वह इसलिए कि ऐसा पहली बार हुआ है कि महाराजा अहिबरण के नाम पर किसी सार्वजनिक स्थल का नाम सरकार की अनुमति से हुआ। यह इतिहास बना गिरिडीह की जिले की वार्ड पार्षद पूनम बरनवाल के प्रयास से।
माननीय पूनम बरनवाल इस समय झारखंड की बरनवाल महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके अथक प्रयास के बाद गिरिडीह के मकतपुर चौक का नाम अहिबरन चौक रखा गया है। अब मकतपुर चौक अहिबरण चौक के नाम से जाना जाएगा। यह हमारे समाज के लिए उपलब्धि है लेकिन यह शुरुआत है। समाज और संगठन के अगुवा हैं और जो अगुवा बनना चाहते हैं, उन सबके लिए यह प्रेरणा का काम करेगा।
⇒अगर आप हमें आर्थिक रूप से मदद करना चाहते हैं तो जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।